BREAKING NEWS

Latest News

महू में 300 किलो विस्फोटक चोरी

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी मैगजीन से 300 किलो विस्फोटक की चोरी के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस को वारदात स्थल से 150 मीटर दूर 25 एमएम नाइट्रेटेड मिक्सर का एक बाक्स, डेटोनेटिंग फ्यूज और एक टामी मिली है, जिससे खिड़की तोड़कर प्रवेश करने का संदेह है। जांच अब खेतों और जंगलों में होने वाली ब्लास्टिंग गतिविधियों पर केंद्रित है, जिसमें कृषि कार्यों के लिए उपयोग होने वाले विस्फोटक और खनन से जुड़े लोगों से पूछताछ शामिल है। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की सीडीआर का भी विश्लेषण किया जा रहा है।