रेलवे ने भोपाल और निशातपुरा आउटर पर यात्रियों पर पथराव व मोबाइल छीनने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की है। ‘ब्लैक स्पॉट’ चिह्नित कर पटरियों के आसपास की घनी झाड़ियां हटाई जा रही हैं। प्रदेश के 548 प्लेटफार्मों के आसपास चरणबद्ध तरीके से झाड़ियों की कटाई होगी, जिसमें अपराध प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलेगी। निशातपुरा आउटर पर दो किलोमीटर क्षेत्र में सफाई हुई है। ट्रैक के आसपास के निवासियों को ‘ट्रैक मित्र’ के रूप में जोड़ा जाएगा जो संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देंगे।