लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद करेंगे। ग्वालियर-चंबल अंचल से भागीदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं के दावों में भिन्नता सामने आई है। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने तीन हजार से अधिक पंजीकरण का दावा किया है, जबकि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने ग्वालियर शहर से लगभग 250 युवाओं के रवाना होने की जानकारी दी है। कार्यक्रम में 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।