भोपाल क्राइम ब्रांच ने दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के निष्कासन का फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दतिया जिला मीडिया प्रभारी शादाब, नगर उपाध्यक्ष शाहरूख और कार्यकर्ता क्रिश रावत शामिल हैं। यह फर्जी पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम से उनके हस्ताक्षर बनाकर तैयार किया गया था और इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को भ्रमित करना था। पुलिस अब इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर रही है।