विदिशा की 50 वर्षीय स्वाति बागरेचा मान सरोवर यात्रा के दौरान चीन-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के पास से लापता हो गई हैं। वह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कैसी बागरेचा की बेटी हैं और करीब 70 लोगों के समूह के साथ यात्रा पर थीं। नेपाल में आई बाढ़ के बीच उनके लापता होने से परिजनों और शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। स्वाति के भाई डॉ. प्रशांत बागरेचा ने इंटरनेट मीडिया पर उनकी गुमशुदगी की जानकारी साझा करते हुए सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की अपील की है। परिवार उनकी तलाश में जुटा है।