रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (12919/12920) और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (11465/11466) का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव जारी रखने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 25 सितंबर 2026 तक भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी। 26 सितंबर 2026 से इनका संचालन संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा कॉर्ड लाइन से होगा, जिसके बाद ये भोपाल स्टेशन को बाईपास कर केवल निशातपुरा में ठहरेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारणी जांचने की अपील की है।