हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मंजू मसीह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोमवार को पुलिस स्टाफ के साथ वाहनों की चेकिंग करते समय एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों तथा बाइक की गति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल एएसआई का उपचार भोपाल में जारी है।