BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन: रात्रि गश्त पर निकला पुलिस वाहन ट्रक से टकराया, एसआई और आरक्षक घायल

उज्जैन में रात्रि गश्त पर निकले इंगोरिया थाने के सब इंस्पेक्टर नानकराम पटेल और आरक्षक चालक दीपक सोलंकी सड़क हादसे में घायल हो गए। बड़नगर-उज्जैन रोड पर सोमनाथ ढाबे के पास गुरुवार देर रात पुलिस का शासकीय वाहन आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर टकरा गया और पलट गया। टक्कर भीषण थी और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है।