BREAKING NEWS

Latest News

निर्वाचन आयोग का ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म: मतदाता सूची संबंधी सभी सुविधाएं एक स्थान पर

निर्वाचन आयोग ने अपना ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम खोजना, जोड़ना और आवेदन की स्थिति जानना आसान हो गया है। इस प्लेटफॉर्म पर मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्य और आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी की जा सकती है। ईसीआईनेट मतदाता पंजीकरण, डिजिटल मतदाता परिचय पत्र डाउनलोड और शिकायत निवारण सहित मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के लिए सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, जिससे अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना और ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम बदला

भारत निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना और ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नया कार्यक्रम जारी किया है। तेलंगाना में यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 को आधार तारीख मानकर की जाएगी, जिसमें मसौदा सूची 17 अगस्त 2026 को जारी होगी और दावे-आपत्तियां 16 सितंबर 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। ओडिशा में 1 जुलाई 2026 को आधार तारीख माना गया है, जहां दावे-आपत्तियां 19 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी और अंतिम मतदाता सूची 21 सितंबर 2026 को जारी होगी। आयोग ने दोनों राज्यों के अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जिलों में प्रकाशित

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार कर जिलों में प्रकाशित कर दी है। यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इन्टेंशिव रिविजन के आधार पर अपडेट की गई है। सूची को पारदर्शी बनाने के लिए स्थायी रूप से स्थानांतरित, दोहरे और मृतक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसी अपडेटेड सूची के आधार पर नवंबर-दिसंबर में खाली पड़े पदों पर उपचुनाव होंगे। दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान दर्ज किया गया।