BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर जिले में कुल 25,8,181 मतदाता, फोटोयुक्त सूची जारी

इंदौर जिले में वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 27 जुलाई को प्रकाशित की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची सौंपी गई। जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों को मिलाकर कुल 25,8,181 मतदाता हैं। इनमें नगरीय निकायों में 17,91,658 मतदाता शामिल हैं, जबकि जनपद पंचायत क्षेत्रों में 7,16,523 मतदाता दर्ज किए गए हैं। सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव और मास्टर ट्रेनर आर. के. पाण्डे ने यह जानकारी दी।

इंदौर जिले में 25.08 लाख मतदाता, नौ नगरीय निकायों में 17.91 लाख

इंदौर जिले में नगरपालिकाओं और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण-2026 पूरा हो गया है। अंतिम सूची 27 जुलाई को प्रकाशित की गई, जिसमें जिले में कुल 25.08 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें नौ नगरीय निकायों में 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता शामिल हैं। नगरीय निकायों में 9,00,979 पुरुष और 8,90,586 महिलाएं हैं, जबकि पंचायतों में 3,62,004 पुरुष और 3,54,507 महिलाएं हैं। इंदौर नगर निगम में सर्वाधिक 16.61 लाख और महू जनपद पंचायत में 2.05 लाख मतदाता हैं।