BREAKING NEWS

Latest News

सागर: मध्याह्न भोजन में गुणवत्ताहीनता व मेन्यू उल्लंघन पर कलेक्टर ने आकांक्षा सेवा समिति को नोटिस जारी किया

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय धर्माश्री में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। बुधवार को औचक निरीक्षण में कमियां मिलने के बाद मध्याह्न भोजन प्रदाता आकांक्षा सेवा समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समिति से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मध्याह्न भोजन प्रदाय का अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को नस्ती भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समिति पर शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।