रक्षाबंधन के अवसर पर बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहनों ने राखी बांधी और अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बहनों के इस आत्मीय स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. यादव ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम का नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व बताया।