BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने 24 जिला अध्यक्षों की सूची घोषित की

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद 24 जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा जारी इस सूची में ज्योति सिंह को ग्वालियर शहर, प्रियंका सोनी को जबलपुर शहर और डॉ. किरणलता सोनी को सागर शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।