महेश्वर के अहिल्या किले के चबूतरे से छलांग लगाने के बाद एक 46 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी लक्ष्मी, पत्नी हरभजन सिंह चंदेल के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे घटित हुई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, महिला घटना से पहले किले परिसर में मिठाई का पैकेट लेकर घूम रही थी। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
भिंड जिले के बरासों थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता सलोनी बघेल ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति दीपू बघेल के अहमदाबाद से लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सलोनी अपने कमरे में चली गई। एक घंटे बाद सास ने उसे फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
बालाघाट जिले के पर्रापुर बैगाटोला गांव में शनिवार रात एक बाघ ने घर में सो रही 45 वर्षीय महिला सुगनी बाई धुर्वे पर हमला कर उसे मार डाला। बाघ महिला को उठाकर बाहर ले गया, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। महिला के सिर पर गंभीर हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह गांव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन से सटा है, जहाँ पिछले कुछ महीनों से बाघ देखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और सतर्क रहने की अपील की है, जबकि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर नई पीढ़ी की भारतीय महिलाओं को ‘गटर जेनरेशन’ बताया। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं स्वतंत्र महिलाओं की नकल करते हुए नशे, शराब और अनगिनत पुरुषों से यौन संबंध बनाने को स्वतंत्रता मानती हैं, साथ ही जिम्मेदारी नहीं उठातीं और अच्छी गृहणी भी नहीं बन सकतीं। कंगना ने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर भी टिप्पणी की, Gen Z की परवरिश पर सवाल उठाए और उनके बोलने के तरीके व भाषा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संसद सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए सही जगह है, न कि आंदोलन।
ग्वालियर की एक विवाहित महिला अपने बच्चे और प्रेमी लल्ला जाटव के साथ फरार हो गई थी। देवास पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे झाँसी के मोठ क्षेत्र से बच्चे, प्रेमी और दो साथियों सहित पकड़ा। देवास ले जाते समय शिवपुरी में आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों और गौ सेवकों की मदद से महिला और दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी लल्ला जाटव फरार होने में सफल रहा। बाद में देवास पुलिस पकड़े गए आरोपियों, महिला और बच्चे को लेकर देवास रवाना हो गई।