BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर: ‘वन नेशन-वन स्टाइपेंड’ और लाठीचार्ज के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, एमवाय अस्पताल में सेवाएं प्रभावित

इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने ‘वन नेशन-वन स्टाइपेंड’ की मांग और भोपाल में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों मरीज परेशान हैं। चिकित्सक देशभर में समान मानदेय व्यवस्था लागू करने और भोपाल में बल प्रयोग करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रखी गई हैं तथा वरिष्ठ चिकित्सकों को तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश: एमबीबीएस ट्यूशन फीस में देश का पांचवां सबसे महंगा राज्य, इंटर्नशिप स्टाइपेंड में पिछड़ा

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की ट्यूशन फीस के मामले में मध्य प्रदेश देश का पांचवां सबसे महंगा राज्य है, जहां छात्रों से सालाना 1 लाख रुपये फीस ली जाती है। इसके विपरीत, इंटर्नशिप के दौरान उन्हें मात्र 14,337 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। कई राज्यों में कम फीस होने के बावजूद इंटर्न्स को मध्य प्रदेश से अधिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। करीब 3,600 इंटर्न डॉक्टर न्यूनतम 30,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।