मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की चौथी विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। 450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से स्थापित इस इकाई से 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। कंपनी के अनुसार, मालनपुर अब एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत सोप बार विनिर्माण सुविधा का केंद्र बन गया है, जहां हर मिनट लगभग चार हजार साबुन तैयार होंगे। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को निवेशकों के विश्वास का केंद्र बताया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल में बढ़ते औद्योगिक निवेश की सराहना की। गोदरेज समूह अब तक मालनपुर में 850 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है।