BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर के पहले डबल डेकर ब्रिज का लोकार्पण मेट्रो कॉर्पोरेशन की अनुमति के अभाव में अटका

इंदौर के पहले डबल डेकर ब्रिज का लोकार्पण मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से अनुमति न मिलने के कारण अटक गया है, जिससे शहरवासी बुधवार को इसकी सौगात से वंचित रहे। इंदौर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अरविंदो से बाणगंगा की ओर जाने वाले पुल पर यातायात शुरू करने की घोषणा की थी। यह इंदौर का पहला 70 फीट ऊंचा डबल डेकर ब्रिज है, जिसके नीचे सुपर कॉरिडोर मार्ग और बीच में मेट्रो ट्रैक है। 1454 मीटर लंबा और 6 लेन का यह पुल 175 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल में निर्मित हुआ है। यह प्रदेश का पहला डबल डेकर पुल है, जिससे प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरेंगे।