BREAKING NEWS

Latest News

मुंबई: पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल रिया यादव ने साइबर सेल में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई

मुंबई में पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोकने की कोशिश करने वाली 27 वर्षीय मॉडल रिया यादव उर्फ रिया अहीर ने सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे उत्पीड़न और बदनामी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। वायरल फोटो और वीडियो के बाद ऑनलाइन ट्रोलिंग, चरित्र हनन और अभद्र टिप्पणियों से परेशान मॉडल ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शनिवार को लिखित शिकायत दी और सोमवार को एफआईआर दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगी। रिया ने कहा कि यह मामला उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।