BREAKING NEWS

Latest News

मऊरानीपुर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक: ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 28 व 29 जुलाई को निरस्त

मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक की तिथियां संशोधित की गई हैं। रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण अब 29 जुलाई को होगा, जिसके चलते रेलवे ने नई ब्लॉक तिथियां जारी की हैं। इसके परिणामस्वरूप, ट्रेन क्रमांक 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को निरस्त रहेगी, जबकि ट्रेन क्रमांक 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई को नहीं चलेगी। खजुराहो जाने वाली ट्रेन 19666 और वापसी में 19665 का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

सितंबर में चार दिन बदलेगा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग

सितंबर माह में शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण चार दिनों के लिए परिवर्तित रहेगा। गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक और गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इससे रांची रोड, धनबाद सहित 10 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का आवागमन प्रभावित होगा। यात्रियों को यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति जानने की सलाह दी गई है।