दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दिन भाजपा से जुड़ा एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लेटरहेड पर तैयार इस पत्र में जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित करने का दावा किया गया था। कुशवाहा ने इसे साजिश करार देते हुए फर्जी बताया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने भी इस पत्र को फर्जी बताते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस की साइबर सेल ने भी मामले की जांच आरंभ कर दी है।