BREAKING NEWS

Latest News

30 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के टायरों में मारी गोलियां, मांगी रंगदारी

30 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने ग्वालियर के घाटीगांव-मोहना के बीच दिल्ली से भोपाल जा रहे एक ट्रक को दिनदहाड़े रोककर उसके टायरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान ट्रक के 12 टायर फोड़ दिए गए। डकैत ने चालक से रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। नजीराबाद, भोपाल के ट्रक चालक घनश्याम गुर्जर ने बताया कि कल्ली गुर्जर ने खुद को मुरैना निवासी बताया। कल्ली गुर्जर नौ माह से फरार है और उस पर कुल 30 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस अधिकारियों में इस घटना को लेकर हड़कंप है और थाना प्रभारी घाटीगांव पूरन शर्मा ने कल्ली की तलाश जारी होने की बात कही है।