BREAKING NEWS

Latest News

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छात्र आंदोलनों में देश विरोधी तत्वों से सतर्क रहने की अपील की

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छात्रों और अभिभावकों से विरोध प्रदर्शनों में देश विरोधी तत्वों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास की जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर छात्र आंदोलनों पर सवाल उठाए। चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि छात्र आंदोलनों के नाम पर हिंसा और देश को तोड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और लोकतंत्र की रक्षा को प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य बताया और छात्रों को आंदोलन के नेताओं की विचारधारा को समझने की सलाह दी।