सागर के कैंट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे 45 वर्षीय कोमल पटेल और उनके बेटे पर हमला हुआ है। मंदिर परिसर में विश्राम के दौरान शराब पी रहे कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर कोमल पटेल का सिर फोड़ दिया। घटना में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना पुलिस ने रत्नेश जैन, राजेश यादव और राजेंद्र साहू सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।