चित्रकूट, जो कभी दुर्दांत डकैतों के आतंक का गढ़ था, अब फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है। वर्ष 2018 के बाद डकैतों के पूर्ण सफाए के साथ ही यहां के हालात बदल गए हैं। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 90% शूटिंग चित्रकूट में हुई है, और ‘राम-बोला’ सहित कई अन्य धार्मिक व सामाजिक फिल्मों की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। इस बदलाव से स्थानीय कलाकारों और बच्चों को बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी किस्मत चमक रही है।