BREAKING NEWS

Latest News

सागर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर बहू की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

सागर जिले के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित पर अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में सविता का खून से लथपथ शव मिला। आरोपित ससुर की हथेलियों से खून बह रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।