BREAKING NEWS

Latest News

STF ने भोपाल फर्जी पासपोर्ट सिंडिकेट मामले में दो और आरोपी हिरासत में लिए

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भोपाल से संचालित फर्जी पासपोर्ट सिंडिकेट मामले में दो और आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें एक कैफे संचालक और मुख्य आरोपी रियाल चौधरी का केयर टेकर शामिल है। इससे पहले रियाल चौधरी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में अब तक 70 फर्जी पासपोर्ट मिल चुके हैं, जिनमें भोपाल के अन्नानगर बौद्ध मठ से बने 40 पासपोर्ट शामिल हैं। STF विदेशी फंडिंग और सत्यापन करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मध्य प्रदेश STF सात राज्यों में दबिश दे रही है।