BREAKING NEWS

Latest News

पटवारी बंधुओं से जुड़े जमीन सौदों पर पुलिस की नजर, कॉलोनाइजर सुमीत जैन से दस घंटे पूछताछ

इंदौर में ड्रग्स कनेक्शन की जांच अब जमीन के कारोबार तक पहुँच गई है। पुलिस ने पटवारी बंधुओं से जुड़े कॉलोनाइजर सुमीत जैन से करीब दस घंटे पूछताछ की है। पुलिस को किसानों से जमीन खरीदने की रेसो डील में छलावे का संदेह है। जोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, सुमीत जैन को राजेंद्र नगर थाने बुलाया गया था और उनसे जमीन के कारोबार तथा पटवारी बंधुओं से जुड़े लेन-देन के बारे में सवाल किए गए। पुलिस ने उनसे किसानों से खरीदी गई जमीन, अनुबंध, खरीद-बिक्री, टीएनसीपी और रेरा से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सुमीत जैन की फर्म कृष्णायन में नाना पटवारी और भरत पटवारी के निवेश की जानकारी भी सामने आई है।

फर्जी सहमति पत्रों से CLU हासिल कर मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने अजय सहगल पर दर्ज की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट

प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने मोहाली की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में अजय सहगल के खिलाफ एक प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की है। उन पर फर्जी सहमति पत्रों के माध्यम से ‘चेंज ऑफ लैंड यूज’ (CLU) हासिल कर अपराध की कमाई को लॉन्डर करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पंजाब के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को नकली सहमति पत्र देकर काम शुरू किया और पंजीकरण से पहले प्लॉट बेचे। इसके अतिरिक्त, ‘ला कैनेला फेज 2’ में रेरा की मंजूरी के बिना आवासीय इकाइयां भी बेची गईं।