BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल के प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया है। सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग गायब देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर के पास स्थित तालाब में गोताखोरों की मदद से शिवलिंग की तलाश कराई। लेदरा निवासी कृष्णकांत शुक्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है और पुलिस को जल्द खुलासे की उम्मीद है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला।