मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया गया। उन्होंने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ‘टेस्ट ऑनर्स बोर्ड’ पर नाम दर्ज कराने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बनकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें 5 लाख रुपये की सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ के पिता नरसिंह और भाई महेंद्र सिंह का भी सम्मान किया। क्रांति गौड़ ने अपने संघर्षों और परिवार के सहयोग को साझा किया।