मध्य प्रदेश सरकार 7 अगस्त से ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्य मंत्रालय के बजाय सीधे मैदान में उतरकर सुशासन और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री और मैदानी स्तर के अधिकारी जनता से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। यह अभियान 8 जनवरी, 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगा। इसमें जिलों के प्रदर्शन का ऑडिट होगा, सरकारी कार्यक्रमों की मितव्ययिता पर ध्यान दिया जाएगा और विभिन्न जनसेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थितियों का निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।