पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, विभिन्न ट्रेनें अक्टूबर माह में अलग-अलग अवधि के लिए रेगुलेट की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के चलते इंदौर-अवा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी, जिसमें यह नरोडा पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। रानी कमलापति से संतरागाछी के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को निरस्त रहेगी। यात्री अद्यतन जानकारी रेलवन ऐप या रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर सकते हैं।
गुजरात के वडोदरा में पकड़े गए एमडी ड्रग्स के एक बड़े मामले के तार मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से जुड़ गए हैं। गुजरात पुलिस ने झाबुआ के थांदला में कार्रवाई करते हुए एक कियोस्क संचालक विशाल प्रजापत को हिरासत में लिया है। पुलिस को विशाल के मोबाइल से अवैध कारोबार से जुड़े आपत्तिजनक वॉट्सएप चैट और ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। पूछताछ में आरोपी समीर पठान ने खुलासा किया था कि उसने यह ड्रग्स थांदला निवासी जुबेर अशरद पठान से लिया था और इसके एवज में विशाल के खाते में लगभग 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। मुख्य आरोपी जुबेर पठान अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।