मध्य प्रदेश में कूनो चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब एशियाई सिंहों को बसाने और उनके प्रजनन के लिए प्राकृतिक परिस्थितियां बनाने की योजना है। वन विहार प्रबंधन इस साल नवंबर-दिसंबर में गुजरात से शुद्ध नस्ल के एशियाई सिंहों का जोड़ा लाने की तैयारी कर रहा है। इनसे जन्म लेने वाले शावकों को चरणबद्ध तरीके से जंगल में बसाया जाएगा। वर्तमान में भोपाल, ग्वालियर और इंदौर के चिड़ियाघरों में कुल 22 सिंह हैं। पूर्व में वन विहार में प्रजनन के प्रयास सफल नहीं हो सके, जबकि इंदौर चिड़ियाघर ने सफलतापूर्वक 21 सिंहों को अन्य चिड़ियाघरों में भेजा है।