BREAKING NEWS

Latest News

अनाहत सिंह ने जूनियर स्क्वैश वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता

भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में मिस्र की रुक्या सलेम को 3-0 से हराया। वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जोशना चिनप्पा के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और मिस्र के 15 साल के दबदबे को भी समाप्त किया। अनाहत की नजरें अब 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर हैं।