डिंडौरी जिले में सोमवार शाम से हुई झमाझम बारिश के कारण मंगलवार सुबह नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे डेम घाट पर स्थित छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए। जिला मुख्यालय सहित बजाग, करंजिया और समनापुर जैसे अंचलों में भी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा। बारिश के कारण किसान धान का रोपा लगाने में जुटे हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से अब तक 472 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। वार्षिक सामान्य वर्षा का केवल 33.59 प्रतिशत ही दर्ज हुआ है।