BREAKING NEWS

Latest News

सागर में फर्जी नायब तहसीलदार शिवम चतुर्वेदी गिरफ्तार

सागर सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी नायब तहसीलदार बनकर ठगी करने वाले शिवम चतुर्वेदी निवासी गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से नायब तहसीलदार पद का फर्जी आई-कार्ड, सील और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने एक व्यक्ति को शासकीय काम के लिए गाड़ी की आवश्यकता बताकर झांसा दिया और 1.05 लाख रुपए प्रतिमाह के फर्जी एग्रीमेंट पर उसकी नई बोलेरो पांच साल के लिए ले ली थी। फरियादी को संदेह होने पर आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस उसके फरार साथी अमित की तलाश कर रही है। शिवम चतुर्वेदी पहले भी ठगी के मामलों में पकड़ा जा चुका है।