BREAKING NEWS

Latest News

पाटन मार्ग पर ट्राला-कार भिड़ंत में 10 घायल, चालक गंभीर

जबलपुर के पाटन मार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्राला और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना जबलपुर-दमोह स्टेट हाइवे पर गुरुपिपरिया गांव के पास हुई। हादसे में दस लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद दोनों वाहन कार को 500 मीटर तक घसीटते हुए खेत में जा घुसे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।