BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर एयरपोर्ट-गांधी नगर मार्ग दोनों तरफ से खुला, हजारों वाहन चालकों को 4 किमी के चक्कर से राहत

इंदौर में एयरपोर्ट से गांधी नगर तक मेट्रो ट्रेन निर्माण के कारण पिछले तीन महीनों से वन-वे किए गए मार्ग को अब दोनों तरफ से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग के वन-वे होने से वाहन चालकों को रोजाना चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही थी। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा रांग साइड से आवागमन करने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। यातायात विभाग ने मेट्रो प्रबंधन को पत्र लिखकर दोनों तरफ से आवागमन की सुविधा मांगी थी, जिसके बाद मार्ग को खोल दिया गया है। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है और दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो गई है।