भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और घर में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। पुलिस ने शुरू में तत्काल कार्रवाई के बजाय केवल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को इरशाद, अफसर खान, तब्बू शाह और फरजाना के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कोलार पुलिस ने अभी तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।