BREAKING NEWS

Latest News

चलती बस से फेंका नारियल, कार का शीशा टूटा, बड़वानी में विवाद

बड़वानी में कसरावद पुल पर मेघनगर से बड़वानी आ रही एक यात्री बस से एक यात्री द्वारा नर्मदा नदी में अर्पित किया गया नारियल पुल से गुजर रही एक कार के अगले शीशे से जा टकराया, जिससे शीशा टूट गया। इस घटना के बाद कार चालक ने बस को रुकवाया और विवाद बढ़ने पर लगभग 30-35 यात्रियों को थाने लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और यात्रियों को रवाना कर दिया। यात्री और बस परिचालक ने आस्था के साथ सुरक्षा बरतने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं टाली जा सकें।