BREAKING NEWS

Latest News

सर्बिया में राहुल शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

भारत के निशानेबाज राहुल शर्मा ने सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल शर्मा को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी, इसे करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया। इससे पूर्व, राजस्थान की पैरा निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार-2024 से सम्मानित मोना अग्रवाल ने SH1 वर्ग की R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक खाता खोला था।

भारतीय जूडोका अरुण कुमार डोप टेस्ट में फेल, कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

भारतीय जूडोका अरुण कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल के दावेदार अरुण को टीम से बाहर कर दिया गया है। जूडो फेडरेशन ने 15 दिन में जवाब मांगा है, लेकिन इतने कम समय में उनका विकल्प संभव नहीं। बैडमिंटन में पीवी सिंधु चीन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में चेन युफेई से हार गईं। आईसीसी ने 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए लंदन के द ओवल को वेन्यू घोषित किया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन पिता बनने के कारण ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।