BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में बाइक टक्कर के बाद घिसटने से घायल वृद्धा की 6 दिन बाद मौत

ग्वालियर के गिरवाई इलाके में छह दिन पहले हुए एक सड़क हादसे में घायल वृद्धा रामवती कुशवाह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद बाइक सवारों के भागने पर उनकी साड़ी उलझने से वह घिसटती चली गईं। रामवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। छह दिन तक चले इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन बाइक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।