BREAKING NEWS

Latest News

हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, दो दिन में भुगतान के आश्वासन पर समाप्त

राजधानी के हमीदिया अस्पताल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन और एरियर न मिलने के कारण हड़ताल कर दी। सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों के काम बंद करने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। शाम 4 बजे गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता सिंह, अस्पताल प्रबंधन और कंपनी मैनेजर ने कर्मचारियों को अगले दो दिनों में बकाया भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।