BREAKING NEWS

Latest News

बघरा साजौर में महिलाओं ने अवैध शराब भट्टी का भंडाफोड़ किया

शिवपुरी जिले के बघरा साजौर गांव में करीब 100 आदिवासी महिलाओं ने सरपंच पुत्र रोहित लोधी और समाजसेवी सोनू के साथ मिलकर जंगल में चल रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर धावा बोला। महिलाओं का आरोप है कि इमरत पाल खेती की आड़ में यह भट्टी चला रहा था। मौके से 7 डिब्बे कच्ची शराब और लहान बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरत पाल और उसकी पत्नी ने महिलाओं पर हमला किया, जिसके बाद आरोपी नदी की तरफ भाग गया। महिलाओं ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई न होने पर स्वयं अड्डे खत्म करने की चेतावनी दी है।