BREAKING NEWS

Latest News

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निधन की झूठी खबर पर युवक पर FIR

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निधन की झूठी खबर फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में करैरा निवासी सौरभ भार्गव पर शिवपुरी के अमोला थाना में धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हेमंत व्यास ने बताया कि 29 जुलाई को सिरसौद गांव में मंत्री की सांकेतिक अर्थी निकाली गई थी, जिसके बाद सौरभ भार्गव ने फेसबुक पर मंत्री के निधन की झूठी पोस्ट की। वास्तविकता में मंत्री नई दिल्ली में उपचार ले रहे थे। आरोपी पर लोकशांति भंग करने और भ्रम फैलाने का आरोप है।