खंडवा में आयोजित किशोर नाइट के दौरान पार्श्व गायक विनोद कुमार राठौर को प्रतिष्ठित किशोर कुमार गौरव सम्मान से नवाजा गया। पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में उन्हें एक लाख रुपये और सम्मान पट्टिका प्रदान की गई, जो व्यवसाई राकेश बंसल द्वारा दी गई थी। मुंबई आर्केस्ट्रा के पी गणेश और विनोद राठौर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। विनोद राठौर ने खंडवा को किशोर दा की एकमात्र समाधि और अद्वितीय श्रोताओं का स्थान बताया। इस आयोजन में महापौर अमृता यादव और कलेक्टर नागार्जुन बी गौडा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ‘वाइस ऑफ खंडवा’ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।