BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल एसपी ने रिश्वत मांगने के कथित ऑडियो पर आरक्षक को निलंबित किया

शहडोल के पपौंध थाना में पदस्थ आरक्षक सुरेश सिंह (क्रमांक 608) को रिश्वत मांगने से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। वायरल ऑडियो में आरक्षक कथित तौर पर पांच हजार रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छे व्यवहार और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, चेतावनी दी है कि अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी।