BREAKING NEWS

Latest News

सतना में स्कूल जा रही छात्राओं पर ब्लेड से हमला, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो घायल, पॉक्सो मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के सतना शहर में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही चार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। छात्राओं ने विरोध किया तो बाइक सवार अज्ञात आरोपितों ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दो छात्राओं के हाथ में चोटें आईं। थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के अनुसार, चार युवक चेहरा ढंककर छात्राओं का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।