भोपाल में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बुकिंग और आपूर्ति में फिर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर की गति धीमी होने से ऑनलाइन बुकिंग बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी नहीं है, उनकी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिले में साढ़े चार लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, मौके पर ईकेवाईसी कर सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और किसी की आपूर्ति नहीं रोकी जा रही है।