BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में सुरमई शाम, नवोदित गायिका सृष्टि जगताप ने प्रस्तुत कीं चुनिंदा गजलें और गीत

इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में शनिवार को एक यादगार सुरमई शाम का आयोजन हुआ। नवोदित गायिका सृष्टि जगताप ने सुकून देने वाली गजलें और गीत प्रस्तुत किए, जिनमें श्रोताओं ने अपनी जिंदगी के किस्से खोजे। संचालनकर्ता पारुल सुखवानी की शायरी ने भी महफिल में रंगत भरी। मंगेश जगताप (संतूर), विशाल पाठक (बांसुरी), विशाल वागले और ओंकार अग्निहोत्री (तबला, हारमोनियम) ने अपनी जुगलबंदी से समां बांधा। कार्यक्रम में जगजीत सिंह के प्रसिद्ध गीतों के साथ जेन-जी दर्शकों के लिए भी विशेष प्रस्तुतियां दी गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव का शुभारंभ किया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 2 अक्तूबर को 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनुपम पॉल और 17 वर्षीय हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी सहित अन्य कलाकारों ने माउथ ऑर्गन की सुरीली प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्यमंत्री ने संगीत को भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा बताते हुए कलाकारों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला जगत प्रधानमंत्री मोदी की “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” परिकल्पना को साकार करता है।

इंदौर में गणेश उत्सव की तैयारियों पर बैठक, राजबाड़ा से निगम प्रांगण तक जुलूस निकालने का निर्णय

इंदौर में गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम महापौर के सभाकक्ष में सामान्य प्रशासन विभाग और श्री गणेश उत्सव समिति की बैठक हुई। समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गणेश स्थापना से लेकर अनंत चतुर्दशी के चल समारोह तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति ने राजबाड़ा से निगम प्रांगण तक गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस निकालने का निर्णय लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नगर निगम कर्मचारियों के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह पर भी विचार किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में ‘आर्ट ऑफ सेवा’ पेंटिंग का लोकार्पण किया

भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित ‘रंगमंच 2026’ महोत्सव कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संगम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डॉ. धनंजय शर्मा ने महोत्सव के मुख्य आकर्षण, ‘आर्ट ऑफ सेवा’ के तहत चित्रकार इंद्रनील मजूमदार द्वारा बनाई गई नीम करोली महाराज की 30×30 फीट की विशाल लाइव पेंटिंग का लोकार्पण किया। यह कलाकृति प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देती है। महोत्सव का उद्देश्य कला के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था, जिसमें संगीत, नृत्य और एक 35 मिनट का नाटक भी शामिल था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना करेंगे लॉन्च

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिता और लॉटरी के माध्यम से प्रदेशभर से 102 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को एक लाख रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण की विद्याओं, कलाओं और भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित होगी। मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे।