भोपाल में ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों का सम्मेलन बुधवार से शुरू होगा। इस सम्मेलन का मुख्य फोकस यूनेस्को विश्व धरोहर के लिए संयुक्त नामांकन और चोरी हुई सांस्कृतिक धरोहरों, विशेषकर लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी वाग्देवी प्रतिमा की वापसी पर है। केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार वाग्देवी प्रतिमा को वापस लाने का प्रयास कर रही है और 2014 के बाद से 650 धरोहरें वापस लाई जा चुकी हैं। सम्मेलन में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और धरोहर सुरक्षा पर भी चर्चा होगी।